सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की अंतर विद्यालय स्पोर्ट्स प्रतियोगितायों की हुई शुरुआत

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के कॉलेज कैंपस में स्तिथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई अंतर विद्यालय स्पोर्ट्स प्रतियोगितायों की शुरुआत। जिसका उद्घाटन ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट कुंवर अजय राज सिंह राणा एवं समूह कॉलेज डायरेक्टर, प्रिंसिपल्स द्वारा हवा में गुब्बारे छोड़ कर, एवं छात्रों द्वारा मशाल समारोह कर की गई।

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 20 टीमों ने भाग लिया, जिसमें बास्केटबॉल, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन आदि शामिल थी। इसके इलावा छात्रों द्वारा प्रेरक प्रदर्शनीयां भी पेश की गई, जिसमें छात्रों द्वारा स्केटिंग, जिम्नास्टिक, एवं विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स गतिविधियां पेश की गई। जिसका मूल कारण प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ सके। इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों को होने वाली प्रतियोगितायों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरणा दी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *