Breaking News

सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जालंधर में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। यह पार्टी कॉलेज प्रिंसिपल डा. गुरप्रीत सिंह और सभी स्टाफ सदस्यों की देखरेख में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्वलन कर की गई।

जिसमें कॉलेज के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर कई गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया जैसे भांगड़ा, गिद्धा, स्किट, सोलो डांस, मॉडलिंग आदि। इस दिन कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को विभिन्न टाइटल दिए गए, जिसमें मिस फ्रेशर का ख़िताब कमलप्रीत कौर एवं मिस्टर फ्रेशर का ख़िताब पवन को मिला। इस अवसर पर ग्रुप वॉइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *