Breaking News

समाज सेवक रितेश सूद ने 50वीं बार सिविल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स डोनेट किए

जालंधर/अरोड़ा – जाने-माने समाज सेवक रितेश सूद ने अपनी सेवा भावना का एक और बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए 50वीं बार सिविल हॉस्पिटल जालंधर के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स दान किए। इस अवसर पर ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी जोकि 167 बार रक्तदान कर चुके है को राज्य स्तरीय समारोह में विगत दिवस पर सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के डायरेक्टर अमनदीप मित्तल, हृदयेश सोनी, समाज सेवक, कपिल वर्मा, समाज सेवक, जितेन्द्र सोनी, जयेश सोनी, समाज सेवक और सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे।

इस अवसर पर जितेन्द्र सोनी ने रितेश सूद की इस सेवा भावना की सराहना की और कहा कि उनका यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने लोगों से भी नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के लिए आगे आने की अपील की। अमनदीप मितल ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जो 18 से 65 वर्ष की आयु का हो रक्तदान कर सकता है ।

रितेश सूद ने कहा कि रक्तदान और प्लेटलेट्स दान जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है, और वह इसे नियमित रूप से करते रहेंगे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *