मोहिंदर भगत ने किया सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ

कहा : जालंधर वेस्ट की हर सड़क का होगा नवनिर्माण

जालंधर (अरोड़ा) :- कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने वार्ड 45 के अंतर्गत आती 120 फुटी रोड़ बीर बर्बरीक चौंक से बाबू जगजीवन राम चौंक के बीच जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जिससे 120 फूटी रोड़ पर आने जाने वाले लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं पूर्व सिनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने अपने साथियों सहित मोहिंदर भगत को फूल मालाएं पहनाई तथा लड्डू खिलाए कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने बताया कि इस कार्य पर 47.65 लाख रुपये का खर्च आएगा। साथ ही क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही उनके निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट की हर सड़क का नवनिर्माण करवाया जाएगा ताकि राहगीरों को किसी किस्म की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद पति कमलजीत सिंह भाटिया, अमृतपाल सिंह भाटिया, अश्वनी अरोड़ा एवं अन्य इलाका निवासी मौजूद थे।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने वार्षिक चैंपियन एक्सीलेंस (ACE) अवॉर्ड्स 2026 में किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान

जालंधर (मक्कड़) :- बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *