भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने जरूरत मंद परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए जरूरी सामान किया भेंट

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने सेवा तथा संस्कार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए जरूरत मंद परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए राशन सामग्री, लेडीज सूट, कपड़े , कुकर, तथा घरेलू सामान, स्टील के बर्तन , डिनर सेट तथा अन्य सामान भेंट स्वरूप दिया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कोहली ने की। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा जी ने कहा कि हम सभी को समाज सेवा बढ़ चढ़ कर निरंतर निस्वार्थ भावना से करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रू ने आये हुए सभी सदस्यों का विधिवत धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में एम एल गुप्ता, खुशपाल सिंह, गुरदीप सिंह, सतीश कोहली व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

सीपीआर दिवस पर PIMS Saathi Adolescent Wellness Clinic की पहल, 400 विद्यार्थियों को सीपीआर एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण

जालंधर (अरोड़ा) :- सीपीआर दिवस के अवसर पर PIMS Saathi Adolescent Wellness Clinic, PIMS Hospital …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *