Breaking News

भारत विकास परिषद् आस्था जालन्धर द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता करवाई

मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने की शाखा के कार्यों की प्रशंसा की

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद आस्था (विकास रत्न) शाखा जालन्धर द्वारा आज सांई दास एंग्लो संस्कृत सिनियर सकेंडरी स्कूल पटेल चौंक जालंधर में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता करवाई। विशेष अतिथि सांई दास. ए.एस. सी. सै. स्कूल के प्रिंसिपल श्री राकेश शर्मा, डा. राजेश मन्नन र्गदर्शक) मनोज हांडा, गुलशन अरोड़ा प्रधान भा.वि.प. आस्था ने ज्योति प्रज्वलित करके और वंदे मातरम के साथ प्रोगाम की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिन्दी और संस्कृत में राष्ट्रीय भक्ति गीत गाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. राजेश मन्नन ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच संचालन शाखा सचिव राज शर्मा, लक्ष्मी नारायण जोशी, संकेत गुप्ता और प्रकल्प प्रमुख शिव गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री पंजाब सरकार मोहिंदर भगत ने शाखा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शाखा को अपने फंड से सहयोग राशि देने की घोषण की और अपने हाथों से उन्होंने सभी बच्चों को पुरस्कार भी दिए। वहीं निर्णायक मंडल ने हिन्दी और संस्कृत प्रतियोगिता में सेठ हुक्म चंद स्कूल को प्रथम, शिव ज्योति पब्लिक स्कूल द्वितीय, शिव देवी गर्ल्स स्कूल तृतीय और मांत्वना पुरस्कार जालन्धर मॉडल स्कूल को पुरस्कार थी मोहिंदर भगत जी, केबिनेट
मंत्री के द्वारा किए गए। अंत में भा.वि.प. आस्था के अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा के द्वारा भारत विकास परिषद क्या-क्या काम करती है के बारे में बताया और आए हुए सभी उपस्थित महमानों का धन्यवाद किया। उपस्थित लोगों में से खास तौर पर राज कुमार चौधरी प्रांत अध्यक्ष, जी.डी कुन्द्रा, एन. के महेन्द्र, नवनीत शारदा, संजीव शमी, समीर शर्मा, जोगिंदर शर्मा, संदीप सेठी, राजेश मेहता और कुलदीप जैन उपस्थित हुए।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *