एच.एम.वी. में वर्कशाप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के कैमिस्ट्री विभाग की आर.वेंकटरमन कैमिकल सोसाइटी की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में डीबीटी स्टार के तत्त्वावधान में वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘साल्यूशन बनाने की तकनीक’ था। वर्कशाप का उद्देश्य छात्राओं में तथा लैब सहायकों में यह कला व आत्मविश्वास विकसित करना था कि वह स्वयं साल्यूशन बना सकें। कैमिस्ट्री विभागाध्यक्षा दीपशिखा ने छात्राओं का स्वागत किया व वर्कशाप के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के साल्यूशन बनाने की कैमिस्ट्री पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ट्रेनिंग सैशन भी करवाया गया जिसमें छात्राओं ने दीपशिखा, तनीषा शर्मा, हेमलता व डॉ. रजनीत कौर की देखरेख में विभिन्न साल्यूशन तैयार किए। इस वर्कशाप में साइंस विभागों की 30 छात्राओं व लैब सहायकों ने भाग लिया। इस अवसर पर जूलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा तथा फिजिक्स विभागाध्यक्षा डॉ. सलोनी शर्मा भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *