जालंधर/अरोड़ा – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए फूड फार हंगर प्रोग्राम के तहत प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में दीवाली के उपलक्ष्य में फल,स्वीट्स भेंट किए एंव दोपहर का भोजन करवाया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली सी आर जलोटा ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया और आपनी पौत्री लव्निया जलोटा का जन्मदिन भी पिंगलवाड़ा में मनाया। पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने कहा कि ईंटरनेशनल प्रेजिडेंट के आह्वान पर हम फूड फार हंगर के प्रोजेक्ट लगातार कर रहें हैं।मजबूर,लाचार व जरूरतमंद लोगों के बीच त्यौहार व जन्मदिन मनाना काबिले तारीफ है । हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए और समर्पण क्लब प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।इस मौके पर सचिव पी के गर्ग, वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी , पूर्व प्रधान केवल शर्मा,सीनियर सदस्य ऐम ऐल गुप्ता,ऐ के बहल,जयदेव मल्होत्रा,आर के सेठ, सी आर जलोटा , आशा रानी जलोटा, राम जलोटा,नीतू जलोटा,लव्निया जलोटा,खुशपाल सिंह,सेवा सिंह ,नरेंद्र शर्मा, एच एस उप्पल,रमेश सहगल एंव अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera