Breaking News

वरुनिधि कोचिंग अकादमी ने आयोजित किया “ड्राइंग कंपटीशन” “मेला दशहरे का”

जालंधर (अरोड़ा) :- वरुणनिधि कोचिंग अकादमी में दशहरे के पर्व पर “ड्राइंग कंपटीशन” का आयोजन किया गया। बच्चों का स्वागत उन्हें टॉफी देकर किया गया। ड्राइंग कंपटीशन का टॉपिक था “मेला दशहरे का”, बच्चों ने बहुत ही प्यारे-प्यारे चित्र बनाकर और उनमें रंग भरकर बहुत ही खूब तरीके से अपनी रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। चित्र बनाने के लिए उन्हें 1 घंटे का समय दिया गया। जज के तौर पर संचालिका निधि जैन कपूर और इंजीनियर वरुण कपूर ने विजेता घोषित किए। ड्राइंग कंपटीशन में “लिटिल स्टार” गरिमा कपूर और दीपांशु भगत रहे। प्रथम स्थान कृतिका, द्वितीय स्थान प्रांशु भगत और तृतीय स्थान पर्ल गुप्ता ने हासिल किया। और साथ ही सभी बच्चों के नाम की स्लिप्स डालकर पांच लकी डिप्स भी निकले गए। जिनमें विभिन्न प्रकार के गिफ्ट थे , जिन्हें बच्चों ने खूब पसंद किया। अंत में संचालिका निधि जैन कपूर ने दशहरे का महत्व बताते हुए कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है और हमें अपने जीवन में भी हमेशा अच्छाई के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर विभिन्न पर्वों पर तरह-तरह के कंपटीशन बच्चों के के लिए लाती रहेगी जिससे बच्चों का रचनात्मक, बौद्धिक और शारीरिक विकास हो सके। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के नाम इस प्रकार है:- अद्विक, महक, मान्या, मौसमी, सागर, पावनी, पर्ल, वान्या, रेयांश, दीपांशु, प्रांशु, कृतिका, मिलियन, गरिमा, पीयूष, शब्द, कविश प्रमुख रहे।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *