जालंधर (अरोड़ा) – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा विभाग तथा बागवानी मंत्री पंजाब मोहिंदर भगत ने आज सतगुरु कबीर मंदिर बस्ती बावा खेल में नतमस्तक हो सतगुरु कबीर जी महाराज जी का आशीर्वाद लिया । सतगुरु कबीर मंदिर प्रबंधक कमेटी ने उन्हें सम्मानित किया। श्री मोहिंदर भगत ने कबीर महाराज के जीवन तथा उपदेशों के बारे में बताया। उन्होंने सतगुरु कबीर महाराज की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज की निरंतर आराधना करने से तन व मन शुद्ध होते हैं।इस अवसर पर अरुण संदल, प्रोफेसर राज कुमार भगत,राजेश भगत, राकेश भगत, आकाश भगत, टिंका भगत एवं कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Check Also
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में क्लाउड कंप्यूटिंग और एजेंटिक एआई पर विशेष सत्र आयोजित
जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां द्वारा कक्षा XI एवं XII के विद्यार्थियों के …
Jiwanjot Savera