Breaking News

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने महामंडलेश्वर 1008 महंत केशव दास जी का लिया आशीर्वाद

कहा : संतों के दर्शन मात्र से ही कर्मगति बदल जाती है

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के रक्षा कल्याण, बागवानी तथा स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत दिलबाग नगर, जालंधर स्थित बावा लाल दयाल आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने नतमस्तक होकर महामंडलेश्वर 1008 महंत केशव दास जी से उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंडलेश्वर ने उनका बड़ी आत्मीयता से स्वागत किया और चिरायु, आरोग्य तथा यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। मोहिंदर भगत ने आश्रम में कुछ समय रुक कर महामंडेश्वर से आवश्यक चर्चाएं भी हुई। उन्होंने कहा कि महामंडेश्वर 1008 महंत केशव दास जी से आशीर्वाद प्राप्त कर वह काफी अभिभूत हुए। मोहिंदर भगत ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से विचार पवित्र रहते हैं, मनोबल बढ़ता है, प्रेरणा मिलती है, जीवन में प्रगति होती है, भक्तों का भला होता है तथा कर्म भी बदल जाते हैं। संतों के दर्शन मात्र से ही जीव का उद्धार हो जाता है। मोहिंदर भगत ने कहा कि यहां आकर उनके मन को बहुत सकून मिला है इसलिए वह अक्सर यहां नतमस्तक होने आते रहते हैं।

About admin

Check Also

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के मंत्र और मोबाइल की लत से मुक्ति का संदेश — दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंवरदीप सिंह भाटिया का प्रेरणादायक व्याख्यान

जालंधर/अरोड़ा – दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *