विधायक और ए.डी.सी ने जिला स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ अभियान की शुरुआत की

स्वच्छता के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए 2 अक्तूबर तक विभिन्न गतिविधियां होंगी आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- विधायक रमन अरोड़ा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर बुद्धिराज सिंह ने आज जिला प्रशासकीय परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ अभियान की औपचारिक शुरुआत की। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे होने को समर्पित है। इस अवसर पर हलका विधायक एवं ए.डी.सी. ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दफ्तरों में साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने के लिए उत्साहित करते हुए दीप रौशन कर अभियान की शुरुआत की। जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के कार्यकारी इंजीनियर जसकरण सिंह ने अधिकारियों नवजोत सिंह और दविंदर सिंह के साथ समागम में भाग लेने वाले लोगों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई। इस दौरान 02 अक्तूबर को अभियान की समाप्ति तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए कचरे के उचित प्रबंधन के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करना है। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुखवीर कौर, जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह तथा पब्लिक हेल्थ विभाग से एस.डी.ओ. गगनदीप सिंह वालिया, चेतन सैनी, अलोक अरोड़ा तथा सिंचाई विभाग से इंद्र सिंह और आई.ई.सी. विशेषज्ञ रोहित सिद्धू उपस्थित थे। इस मौके पर अधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया।

Check Also

ओपल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन ने रचा इतिहास, 57वां EEPC राष्ट्रीय पुरस्कार किया अपने नाम

20 से अधिक देशों में शानदार प्रदर्शन फगवाड़ा/अरोड़ा – फगवाड़ा स्थित ओपल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *