भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने शिक्षक दिवस पर पी के मेमोरियल पब्लिक स्कूल में समर्पित अध्यापिकाओं को किया सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने सेवा तथा संस्कार कार्यक्रमों के अन्तर्गत शिक्षक दिवस पर पी के मेमोरियल पब्लिक स्कूल में समर्पित सात अध्यापिकाओं को पुष्प मालाएं अर्पित कर, सभी को गिफ्ट दें कर सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एक शिक्षक ही शिष्य में अच्छे चरित्र का निर्माण करता है पुस्तकों के साथ – साथ संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का ज्ञान दे कर समाज में रहने योग्य हमें केवल शिक्षक ही बनाते हैं। हमारे देश में शिक्षक का एक विशेष स्थान है जहां तक कि उन्हें भगवान और माता -पिता से भी ऊपर का स्थान दिया गया है। हमारे शिक्षकों के कारण ही आज हमारा देश सफलता के मार्ग पर अग्रसर है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करना चाहिए। स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रू, पूर्व प्रधान भुपिंद्र कुमार कालिया, डा मुकेश खन्ना, सतीश कोहली, मेनेजिंग डाइरेक्टर तनूजा, हरप्रीत कौर, रमेश चंद्र, बीना कुमारी, अनु, स्वर्णा देवी तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय सेना की अपने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *