Breaking News

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबरा में मनाया गया विश्व ओजोन दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबरा में स्कूल प्रिंसिपल मीनाक्षी भगत और सभी स्टाफ की देखरेख में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। ओजोन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण परत है क्योंकि यह वह परत है जो हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है। विश्व ओजोन दिवस 2024 का विषय “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल: एडवांसिंग क्लाइमेट एक्शन” था जो ओजोन परत की रक्षा करने और विश्व स्तर पर व्यापक जलवायु कार्रवाई पहल को चलाने में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

इस दिन, स्कूल स्टाफ ने छात्रों को ओजोन परत के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए एक गतिविधि का आयोजन किया। जिसमें सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने ओजोन परत के नारे लिखे और रचनात्मक पोस्टर बनाए। छात्रों ने समाज में ओजोन परत के बारे में अपने विचार साझा करने के बाद बताया कि कैसे ओजोन परत लोगों के लिए एक छतरी की तरह काम करती है, यहीं नहीं छात्रों ने ओजोन प्रतीक भी बनाया। इस मौके ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि हम सभी को अपनी ओजोन परत की रक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए ताकि यह हमारी रक्षा कर सके।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *