सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, जालंधर में विश्व पर्यटन दिवस बड़ी धुम से मनाया गया, जिसका नेतृत्व कॉलेज प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा एवं समूह स्टाफ मेंबर्स की देख रेख में हुआ। इस ख़ास मौके पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्या अतिथि के रूप में उपस्तिथ हुए, जिनका स्वागत कॉलेज प्रिंसिपल, ग्रुप कॉलेज एम.डी मनहर अरोड़ा तथा अन्य स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गया। कॉलेज परिसर को बहुत खास ढंग से सजाया गया।

इस कार्यक्रम की खास बात यह थी कि छात्रों द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाया गया, जिसमें पंजाब, कश्मीर, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, राजस्थान, लखनऊ राज्य शामिल थे। सभी टीमें की प्रदर्शनी देखने योग्य थी। छात्रों द्वारा विभिन्न राज्यों की प्रदर्शनी उनके पहले हुए लीबास, उनके द्वारा तैयार किए गए खान – पान से दिखाई पढ़ रही थी, इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा प्रतेक राज्य का लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। टीम पंजाब का नेतृत्व शेफ अमृत महे द्वारा किया गया, जम्मू कश्मीर का विकास शर्मा द्वारा, टीम पश्चिमी बंगाल का मीनाक्षी शर्मा, गुजरात का नेतृत्व ज्योति शर्मा, राजस्थान का शेफ मनीष गुप्ता, टीम लखनऊ का नेतृत्व शेफ रवि कुमार द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के पश्चात न्यायाधीशों द्वारा रिजल्ट का एलान किया गया। जिसमे टीम पंजाब एवं कश्मीर प्रथम स्थान, गुजरात एवं पश्चमी बंगाल द्रितीय, टीम राजस्थान एवं लखनऊ तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को इस दिन की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश अपने धर्मों, संस्कृतियों, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है और हमें इसकी सुंदरता को ऐसे ही बरक़रार रखना है।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *