जालंधर (अरोड़ा) :- के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की खिलाड़ी छात्राएं विभिन्न खेलों में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ सदा विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही है. इस ही श्रृंखला में कॉलेजिएट स्कूल की वॉलीबॉल टीम ने ज़िला स्तरीय टूर्नामेंट में अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ चैंपियन बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया. वॉलीबॉल टीम के द्वारा दिखाई गई अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना एवं समर्पण को सभी के द्वारा बेहद सराहा गया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ी छात्राओं हरमनप्रीत, गुरप्रीत, जगजीत, सुमनदीप, मीनाक्षी, मेहकप्रीत, अंशिका, नवजीत, अमनदीप, नवदीप, हरसिमरन को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी निरंतर सफलता के पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने पर डॉ. देवेंद्र सिंह, अध्यक्ष, फिज़िकल एजुकेशन विभाग, मनप्रीत कौर तथा कोच तेजिंदर सिंह के द्वारा किए जाते प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera