Breaking News

एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला126-ऐन ने 66 शिक्षको को सम्मानित किया

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जिला 126-ऐन एंव अनीता डांग फांउडेशन द्वारा सांई दास ऐंगलो संस्कृत सीनियर सकैंडरी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फंक्शन चेयरमैन जे ऐस डांग ने मुख्य मेहमान व आए हुए अध्यापकगण व सदस्यगण का स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला गवर्नर पवनजीत सिंह वालिया ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुरुजनों के सम्मान से ही जीवन की सार्थकता है। गुरुजनों ने ही गोविन्द को पाने का रास्ता दिखाया है। वी डी जी 1 संदीप कुमार, वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अरविंद बैंस, पूर्व गवर्नरस जी एस जज, राकेश शर्मा, अनिल कुमार, एम पी सिंह बिनाका ने भी विचार रखे। मुख्य मेहमान पवनजीत सिंह वालिया व सभी पूर्व गवर्नर ने शिक्षकों को माला पहना कर सम्मान चिन्ह व उपहार भेंट कर के सम्मानित किया। कन्वीनर प्रिसिंपल राकेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव कुलविंदर फुल्ल ने मंच का संचालन बाखूबी निभाया। इस मौके पर अडवोकेट चाँद सैनी, डी सी टी हरमनदीप सिंह सहगल, पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, डाक्टर सुभाष चंद्र, मनी कुमार, जी डी कुन्द्रा, राकेश चावला, डी के छाबड़ा,मंदीप सिंह सोहल, केवल शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा,एच एस जौड़ा,देव राज हंस, राजीव अग्रवाल, रविंद्र मिड्डा, एस के भारद्वाज, कर्मजीत सिंह, रविंद्र सिंह स्वीटी,रीता थापर अंजु बाला सैनी ब सांई दास स्कूल का स्टाफ व अध्यापक उपस्थित हुए।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *