सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में ज़िला कानूनी सेवाओं के तहत विभिन्न योजनाओं पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की लीगल एड सोसायटी ने जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के तहत विभिन्न योजनाओं के बारे में एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया। राहुल कुमार आज़ाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सह सचिव डी.एल.एस.ए जालंधर ने विभिन्न योजनाओं जैसे प्री-इंस्टीट्यूशन मध्यस्थता, महिला पीड़ितों को मुआवजा, हिटएंडरनमामलों में मुआवजा,मुफ्त कानूनी सेवाएं और लोक अदालत के आयोजन की जानकारी दी।

व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तरी सत्र हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पहले डाॅ. शर्मा कॉलेज के निदेशक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, डॉ. इंद्रजीत कुमार ने मंच का संचालन किया और डॉ. मोनिका खन्ना ने उनका धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट कर सम्मानित भी किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने लॉ कॉलेज की पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के व्याख्यान छात्रों के शैक्षणिक और कौशल स्तर को बढ़ाते हैं।

About admin

Check Also

आम आदमी पार्टी ने गुरदीप सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सनातन सेवा समिति के दोआबा जोन सचिव नियुक्त

जालंधर/अरोड़ा, 23 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *