सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के नतीजों में किया टॉप

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएड सेमेस्टर-2 के नतीजों में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि हर बार की तरह संस्थान का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। जिसमें छात्रा उंकारजीत कौर ने 8.40 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान, भानु शर्मा ने 8.10 सीजीपीए, तवलीन चुघ ने 8.10 सीजीपीए, सिमी अग्रवाल ने 8.10 सीजीपीए प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र मंयक गुप्ता ने 8.00 सीजीपीए, सुखदीप कौर ने 8.00 सीजीपीए प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और मनिंदर कौर ने 7.90 सीजीपीए, वेनिका चोपड़ा ने 7.90 सीजीपीए, गरिमा जैन ने 7.90 सीजीपीए प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया और गुरदीप ने 7.80 सीजीपीए, सोनिया ने 7.80 सीजीपीए, दीक्षा शर्मा ने 7.80 सीजीपीए के साथ क्रमश: पांचवां स्थान प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।

About admin

Check Also

आम आदमी पार्टी ने गुरदीप सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सनातन सेवा समिति के दोआबा जोन सचिव नियुक्त

जालंधर/अरोड़ा, 23 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *