संत राजिंदर सिंह जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ध्यान और शांति सप्ताह का आयोजन

जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर में संत राजिंदर सिंह जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ध्यान और शांति सप्ताह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस विशेष अवसर पर, कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया, जो शांति, सेवा, और आध्यात्मिकता के मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गईं।कार्यक्रम की शुरुआत संत राजिंदर सिंह जी महाराज के जीवन पर आधारित एक क्विज़ प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाराज जी के जीवन, उनके विचारों और उनके योगदान के बारे में ज्ञान प्राप्त किया।इसके बाद संत राजिंदर सिंह जी महाराज के जीवन और उनके संदेश पर आधारित एक प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं और शांति तथा ध्यान के प्रति उनके दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया।इस शुभ अवसर पर, जरूरतमंदों की सहायता के लिए पिंगला घर तथा कुष्ट आश्रम को सूखे राशन का दान किया गया, जिससे समाज में सेवा भाव का संदेश प्रसारित हो सके।सप्ताह के अंत में बच्चों ने आध्यात्म तथा शांति से जुड़ी कविताएं सुनाईं तथा सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया, जिससे सभी ने आध्यात्मिक शांति और संतोष का अनुभव किया। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने कहा कि दर्शन अकादमी का यह प्रयास समाज में ध्यान, शांति और सेवा के महत्व को रेखांकित करता है और संत राजिंदर सिंह जी महाराज के मार्गदर्शन में इसी तरह के और भी कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में किया जाएगा।

About admin

Check Also

सीटीआईएचएस में ड्राई नीडलिंग और कपिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. चिराग वर्मा ने विद्यार्थियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *