Breaking News

श्री राधा कुंज बिहारी सेवा समिति (रजि.) जालंधर द्वारा पंजाब में पहली बार जालंधर की धरा पर पूज्य श्री इंद्रेश जी महाराज के मुखारविंद से दिव्य श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन एवं विशाल कलश यात्रा के संबंध में पंजाब प्रैस क्लब में हुई विशेष मीटिंग

जालंधर (अरोड़ा) :- श्री राधा कुंज बिहारी सेवा समिति (रजि.) जालंधर द्वारा पंजाब में पहली बार जालंधर की धरा पर पूज्य श्री इंद्रेश जी महाराज के मुखारविंद से दिव्य श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन एवं विशाल कलश यात्रा के संबंध में पंजाब प्रैस क्लब में आज विशेष मीटिंग हुई जिसमें श्री राधा कुंज बिहारी सेवा समिति (रजि.) जालंधर के सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस भव्य आयोजन की शुरुआत 18 सितंबर 2024 दिन बुधवार को विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू होगी l यह यात्रा कंपनी बाग चौक से शाम 5:00 बजे प्रारंभ होगी जो कि भगवान वाल्मीकि चौक – बस्ती अड्डा – सब्जी मंडी – पटेल चौक से होती हुई साईं दास स्कूल ग्राउंड तक जाएगी l इस कलश यात्रा में लगभग 1100 स्त्रियां सिर पर कलश उठाकर और 500 पुरुष हाथ में झंडे लेकर अपना योगदान देंगे l श्री राधा कुंज बिहारी सेवा समिति (रजि.) जालंधर की ओर से दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 19 सितंबर से 25 सितंबर तक साईं दास ग्राउंड पटेल चौक जालंधर में होगा l

इस भव्य आयोजन के मुख्य सेवादार संजीव वर्मा ने बताया कि 19 सितंबर से शुरू हो रही इस विशाल श्रीमद् भागवत कथा को विश्व विख्यात पावन संतों का सानिध्य प्राप्त होगा और कथा के दौरान इन दिनों लंगर की सेवा निभाई जाएगी l उन्होंने बताया कि शहर की विभिन्न कमेटियों एवं धार्मिक संस्थाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा हैl पंजाब प्रैस क्लब में हुई विशेष मीटिंग में संजीव वर्मा, श्मेजर अरोड़ा, गौरव भल्ला, विशाल चौधरी, ईशु महेंद्र, गौरव त्याल, राहुल महेंद्रु, अशोक सहदेव, कृष्ण गोपाल बेदी, पवन वारने, पार्थ सारथी, मनी कनौजिया, राकेश ठाकुर, रोहित वाधवा, अमित वर्मा, अभिषेक वर्मा, निश्चय वर्मा, एडवोकेट रवीश मल्होत्रा, एडवोकेट, कमलजीत मल्होत्रा, संजय आनंद, मनजीत वर्मा, हर्ष शर्मा, मौजूद थे l श्री राधा कुंज बिहारी सेवा समिति (रजि.) नें सबसे आग्रह किया है कि इस कृष्णामई वातावरण में आप सपरिवार अपने इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं l

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी ने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए नैसकॉम प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर ने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *