लायंस क्लब जालंधर सरताज की तरफ से निशुल्क मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया गया

जालंधर (अरोड़ा) – लायंस क्लब जालंधर सरताज ने अध्यक्ष भरत गुप्ता तथा संस्थापक अध्यक्ष एचएस गिल की अध्यक्षता में सोढल रोड में निशुल्क मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया। इस दौरान जेनेसिस अस्पताल की टीम ने 300 से अधिक मरीजों की जांच की।

मुख्य अतिथि के रूप के एमजेएफ लायन पुनीत बंसल शामिल हुए और कैंप का उद्घाटन किया। भरत गुप्ता तथा एचएस गिल ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सेवाएं देना है। कैंप में चड्ढा बिरादरी के चेयरमैन पंकज चड्ढा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सचिव एस गिल, पीआरओ दीपक आनंद, मोहित शर्मा, मनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, विराज, रंजोध, गौरव मेहता व राजीव मौजूद थे।

About admin

Check Also

आम आदमी पार्टी ने गुरदीप सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सनातन सेवा समिति के दोआबा जोन सचिव नियुक्त

जालंधर/अरोड़ा, 23 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *