भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने ड्राइंग कम्पिटीशन कार्यक्रम किया आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने सांस्कृतिक पखवाड़े में संस्कार तथा सेवा कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए पी.के मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ड्राइंग कम्पिटीशन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पांचवीं कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुष्प मालाएं पहनाकर तथा मेडल पहनाकर कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर, प्रिंसिपल हरप्रीत कौर, वीना कुमारी ने पूर्ण रूप से सहयोग दिया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का विधिवत धन्यवाद कर राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रू, जी डी कुंद्रा, डाक्टर मुकेश खन्ना, भुपिंद्र कुमार कालिया, सतीश कोहली, रमेश चंद्र, स्वर्णा देवी, अनु तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स में आयोजित ‘मार्केट डे’ में युवा उद्यमियों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का किया शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन और नूरपुर रोड कैम्पसों में उत्साह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *