Breaking News

पीएनबी मेट लाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन टूर्नामैंट का शुभारंभ,10 इवेंट में 750 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

22 सितंबर को खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले, विजेताओं को मिलेंगे 3 लाख के नकद ईनाम

जालंधर (अरोड़ा) :- स्थानीय रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पीएनबी मेटलाइफ पंजाब ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का बुधवार को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने शुभारंभ किया। पांच दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 750 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए ऑर्गनिज़र संकेत शेट्टी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पंजाब और अन्य राज्यों के करीब 750 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर 9 से लेकर अंडर 17 तक लड़के और लड़कियों के एकल के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। विजेताओं को 22 सितंबर को ट्रॉफी और 3 लाख के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के लिए खान-पान का विशेष तौर से प्रबंध किया गया है। विजेता खिलाड़ी को 15 हज़ार , उप-विजेता को 10 हज़ार , जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 2500-2500 रुपए नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। पूरे देश में ऐसे 10 टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं में इनाम की कुल राशि 30 लाख रुपए है जो विजयी खिलाड़ियों में वितरित की जाएगी। इस मौके पर डीबीए सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि टूर्नामेंट में प्राप्त अनुभव उनके भविष्य के प्रयासों में सहायक होगा। पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ने लगातार दो वर्षों तक वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन एजेंसी (WRCA) द्वारा दुनिया के सबसे बड़े जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के रूप में मान्यता प्राप्त होने का प्रतिष्ठित गौरव हासिल किया है। ज्ञात रहे कि इस आयोजन को भारतीय बैडमिंटन की प्रमुख हस्तियों का समर्थन मिला है, जिनमें सात्विक रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, प्रकाश पदुकोण, अश्विनी पोनप्पा, विमल कुमार और चेतन आनंद शामिल हैं।

About admin

Check Also

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल के तहत स्वच्छता कैंप आयोजित किया

जालंधर/अरोड़ा – जालंधर के पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन की एन एस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *