ड्राई फ्रूट डकैती को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ गुप्ता मजीठ मंडी में ड्राई फ्रूट कारोबारियों से मिलने के लिए पहुंचे, जल्द डकैती के मामले को सुझाव दिया जाएगा

अमृतसर (प्रदीप) :- झब्बाल रोड के एके कोल्ड स्टोर में हुई करोड़ों की ड्राई फ्रूट डकैती को लेकर आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता मजीठ मंडी में ड्राई फ्रूट कारोबारियों से मिलने के लिए गए। विधायक डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि जब यह डकैती हुई थी, उस समय मजीठ मंडी व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा का उन्हें फोन आया था। उस समय विधानसभा में सेशन चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसी वक्त पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों और एसएसपी देहाती को इस घटना को ट्रेस करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा सेशन समाप्त होने के उपरांत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस घटना के बारे में भी बता दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस घटना के उपरांत ड्राई फ्रूट कारोबारियों में दहशत बनी हुई है। जिस पर वह खुद व्यापारियों को मिलने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि आज भी पुलिस अधिकारियों से उनकी विस्तार पूर्वक बातचीत हुई है।पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 5 टीमें बनाई हैं। इन्होंने वीरवार को 25 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं । उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस इस मामले को सुलझा देगी। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को पुराना रंगला पंजाब बनाने में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपराधिक तत्वों को निपटने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों को सभी विशेष सहूलते दे रही है। उन्होंने कहा कि एडीसीपी से बातचीत कर ली गई है। अब मजीठ मंडी और उसके आसपास के क्षेत्र में पीसीआर और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी तरह की भी कोई परेशानी नहीं आने देंगे।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *