एच.एम.वी. में विद्यार्थी परिषद का अधिष्ठापन समारोह आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर में विद्यार्थी परिषद का अधिष्ठापन समारोह प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह का आरंभ डीएवी गान से हुआ। बतौर मुख्य मेहमान कॉलेज की पूर्व हैडगर्ल ईशप्रीत कौर व ज्वाइंट हैड गर्ल अनीषा उपस्थित थी। प्राचार्या डॉ. सरीन ने छात्राओं को विभिन्न कार्यभार संभालने हेतु बधाई दी। डॉ. सरीन ने पूर्व हैड गल्र्स के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं में करूणा, शक्ति व दृढ़ निश्चय का होना अति आवश्यक है तभी उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थी परिषद की छात्राएं संस्थान के राजदूत के तौर पर कार्य करते हैं तथा बाहरी दुनिया में संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पूर्व हैड गर्ल ईशप्रीत कौर ने छात्राओंको जीवन में ऊंचाईयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए स्पष्टता का होना बहुत जरूरी है। इस समारोह में लगभग 250 छात्राएं शामिल हुईं। साक्षी वैद्य को यूजी हैड गर्ल व दीक्षा को पीजी हैड गर्ल के बैज से सम्मानित किया गया। दृष्टि कत्याल को एचएमवी टास्क फोर्स का हैड बनाया गया। ज्वाइंट हैड गर्ल, सहाय· हैड गर्ल, टॉस्क फोर्स सदस्यों व 51 सोसाइटी के सदस्यों को बैज दिए गए। आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, फेकल्टी इंचार्ज डॉ. नवरूप कौर, दीपशिखा, मीनू कोहली, डॉ. संगीता अरोड़ा व डॉ. राखी भी उपस्थित थे। डीन विद्यार्थी परिशद डॉ. उर्वशी मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

About admin

Check Also

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *