भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण ने जल संरक्षण के इश्तिहार एवं पुस्तिकाएं की वितरित

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने सांस्कृतिक पखवाड़ा कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज जल संरक्षण प्रकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत जालंधर में अलग-अलग स्कूल के विद्यार्थियों को एकजुट होकर जल संरक्षण के इश्तिहार बांटे गए एवं जल संरक्षण की पुस्तिकाएं वितरित की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष एन के महेंद्रू स्टेट कन्वीनर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सब को इस मुहिम में शामिल होने का आवाहन किया। जल संरक्षण हेतु हम क्या क्या कर सकते हैं उन्होंने डिटेल में जानकारी दी। हम सभी को जल का उतना ही उपयोग करना है जितनी हमें आवश्यकता है। पानी के नल को इस्तेमाल करने के बाद उसे बंद रखना है। मंजन – पेस्ट करते समय नल को बंद रखना है। नहाते समय जल की बरबादी को रोकने के लिए कहा। हमें यह भी सोचना है कि हम सभी को जल मिल सके। हमारे लिए जल की बचत करना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्यक्रम में गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा की भूमिका अद्वितीय सेवाओं के कारण प्रशंसा योग्य रही। उन्होंने सांस्कृतिक पखवाड़े के तहत कार्यक्रमों की विधिवत जानकारी दी। मुख्य मेहमान दर्शन जरेवाल जी ने हमारी शाखा की प्रशंसा करते हुए हमारी शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा की उपाधि दी। उपरोक्त कार्यक्रम में भुपिंद्र कुमार कालिया, नरेंद्र ग्रोवर, अनिल कुंद्रा, आत्म देव कत्याल, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान जे एस सैमभी, कमल अत्री तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *