भाविप जालंधर समर्पण द्वारा तुलसी पौधों का वितरण

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण शाखा ने सांस्कृतिक पखवाड़े में सेवा एवं संस्कार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए आज पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प कार्यक्रम मन्दिर में आयोजित किया। शाखा अध्यक्ष अशोक चड्डा तथा एन के महेंद्रू स्टेट कन्वीनर के नेतृत्व में तुलसी पौधों का वितरण शम्भू मंदिर परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य मेहमान गोपाल कृष्ण स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, मन्दिर अध्यक्ष एवं भाविप के गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा, शाखा अध्यक्ष अशोक चड्डा, कोषाध्यक्ष सतीश कोहली, आशा कोहली, ईशु गुप्ता, अनिल कुंद्रा, आत्म देव कत्याल,रजत खुराना, नीना जैन, पूनम जैरथ, अध्यक्ष महिला कीर्तन मंडली श्रेष्ठा मल्होत्रा, दुर्गा भट्ट, पंडित हरि कृष्ण भट्ट तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने 8वीं क्लास की छात्रा को फीस के रूप में की आर्थिक मदद

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के तत्वावधान में सेवा गतिविधियों की लड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *