सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की स्कूल शाखाओं ने रक्षा बंधन का त्योहार मनाया

आइए इस राखी पेड़ों को राखी बांध, करें उनकी रक्षा: वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप की सभी स्कूल शाखाओं ने ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देखरेख में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। ग्रुप ने इस दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधी और अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें बचाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया, क्योंकि पेड़ों के बिना हम और हमारा पर्यावरण कुछ भी नहीं है और विद्यार्थियों ने इस रक्षाबंधन को वृक्ष बंधन का नाम दिया इस दिन ग्रुप वाइस चेयरपर्सन ने भारतीय सेना के जवानों को राखी बांधी और उनकी लम्बी आयु की कामना की।

रक्षा बंधन, जिसे राखी के नाम से भी जाना जाता है, एक शुभ त्योहार है जो भाई-बहनों के बीच अटूट बंधन का जश्न मनाता है। ये त्यौहार राखी और उपहारों के आदान-प्रदान से भी आगेहैं। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को इस रक्षाबंधन पर पेड़ों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *