Breaking News

शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग क्लब द्वारा बी. बी. के डी. ए. वी की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिन्दर वालिया का सम्मान

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन अमृतसर की प्रिंसिपल को शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग क्लब, अमृतसर द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस एवं भारत के हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर विशेष सम्मान- चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अकादमिक एवं खेलों के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के सम्मान में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। बलदेव राज, प्रधान और स. गुरमीत सिंह संधु, खेल प्रमोटर तथा शहीद भगत सिंह बॉक्सिंग क्लब, स्वीटी बाला, अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, डॉ. अमनदीप कौर, सविता कुमारी, गार्गी ने डॉ.वालिया को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिन्दर वालिया ने इस सम्मान के लिए बलदेव राज का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे बी बी के डी ए वी कॉलेज परिवार को समर्पित है। उन्होंने बताया कि बी बी के कॉलेज ने सदैव खेलों को प्रोत्साहित करने और अपनी छात्राओं की तंदुरुस्ती एवं उनमें स्वस्थ प्रतियोगिताओं की संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *