भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित में कार्य किया इसलिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है: सूरज भारद्वाज

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे : मनोरंजन कालिया

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अमर पैलेस तल्लन रोड में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विशाल कार्यक्रम

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा के सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अमर पैलेस तल्लन रोड में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान के इंचार्ज किशन लाल शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश भाजपा के सचिव सूरज भारद्वाज वह सदस्यता अभियान केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज किशन लाल शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा सचिव सूरज भारद्वाज ने कहा कि पंजाब प्रांत को भारतीय जनता पार्टी नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त और पंजाब का चोमुखी विकास करवा सकती है इसलिए पंजाब के हर वर्ग को चाहिए कि भाजपा का सदस्य बने अगर पंजाब में भाजपा मजबूत होगी तभी पंजाब मजबूत हो सकता है और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीति पार्टी नहीं है बल्कि एक आंदोलन भी है विचारधारा ही जिसके प्राण है जिसके सिद्धांतों में निष्ठा है और कहा कि हमेशा राष्ट्रहित में कार्य किया है। इस अवसर पर सदस्यता अभियान पंजाब के प्रमुख मनोरंजन कालिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में हर बूथ पे 200 कार्यकर्ता बनाए जिससे ताकि पूरे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मजबूत हो सके और कहा कि पूरे पंजाब प्रांत में हर गांव में हर शहर में हर कस्बे में हर वर्ग भाजपा की नीतियों को देखकर भाजपा के साथ जुड़ने के लिए तैयार है और कहा कि पूरे भारत को अपना परिवार मानने वाली भारतीय जनता पार्टी है इसलिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बन चुकी है इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज किशनलाल शर्मा ने कहा कि जो बीच डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने बोया था आज वह वट वृक्ष बन चुका है इसलिए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के हर भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि हर बूथ पर घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को बताकर हर वर्ग को भाजपा का सदस्य बनाएं और कहां की 2 सितंबर को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ मैं सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि जो भाजपा का लक्ष्य है वह पूरा हो सके और उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जो कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं उन सभी का धन्यवाद किया और इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को संकल्प दिलवाया गया इस अवसर पर इस अवसर पर जिला भाजपा सचिव श्याम शर्मा उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी संदीप कुमार प्रदीप कपानिया क्षितिज लाल विक्रम शर्मा डॉ विनीत शर्मा सतपाल बतला अनिल सच्चर गौरव मेहता राम लोहिया करण विज, राजीव वालिया, अंकुर रति, अजय चोपडा। ओम प्रकाश, हरप्रीत बेदी राजेंद्र गोसाई राकेश कालिया आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *