Breaking News

प्लेसमैंट कैंप में 20 युवा रोज़गार के लिए शार्टलिस्टलगाए

जालंधर (अरोड़ा) :- ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो द्वारा आज अपने दफ़्तर में लगाए गए प्लेसमैंट कैंप में 20 युवाओं को रोज़गार के लिए शार्टलिस्ट किया गया। इस बारे में जानकारी देते रोज़गार उत्पति, कौशल विकास और प्रशिक्षण अधिकारी मुकेश सरंगल ने बताया कि कैंप में आई.टी.सी., एल.आई.सी. और स्विफ्ट सक्योरिटी कंपनियों ने पहुँच की और 36 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 20 उम्मीदवारों को कंपनियों द्वारा अलग- अलग नौकरियों के लिए शार्टलिस्ट किया गया। सरंगल ने बताया कि ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो द्वारा युवाओं की रोज़गार प्राप्ति में मदद के लिए आने वाले दिनों में ज़िला प्रशासन के नेतृत्व में इस प्रकार के और प्लेसमैंट कैंप लगाए जाएंगे। उन्होने युवाओं को रोज़गार के अधिक अवसरों के लिए इन कैंपों में बढ़- चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए दफ़्तर के हेल्पलाइन नंबर 90569- 20100 पर संपर्क किया जा सकता है।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *