पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा का यूनिवर्सिटी के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की बी.कॉम सेमेस्टर चौथा की छात्राओं ने समर्पण और शैक्षणिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएनडीयू परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं। चाहत घई ने 700 में से 545 अंक प्राप्त करके कॉलेज में प्रथम स्थान और विश्वविद्यालय में अठारहवां स्थान प्राप्त किया। कुमारी सिंपल ने कालेज में क्रमशः दूसरा व पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्य और प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने उपलब्धि हासिल करने वाली छात्रा की सराहना की और उन्हें नई चुनौतियों को स्वीकार करते रहने, कभी भी सीखना बंद न करने और अपनी प्रतिभा और जुनून के साथ खुद के लिए बेहतर जगह बनाने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *