मेयर वर्ल्ड स्कूल में संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव ही अग्रसर रहा हैl आज मेयर वर्ल्ड स्कूल में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्रों के लिए संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया और इस प्रतियोगिता में चारों सदनों के छात्रों ने देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों का गायन किया।जिसमें प्रत्येक सदन के आठ से दस छात्रों ने भाग लिया। प्रत्येक सदन के छात्रों को मंच सजावट के लिए 2 से 3 मिनट का समय तथा संगीत गायन के लिए तीन से पांच मिनट का समय दिया गया ।दर्शक छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता का खूब आनंद उठाया। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कक्षा पहली के छात्रों ने भी विभिन्न प्रांतों से संबंधित वेश भूषा पहनी थी और खाना भी प्रांतों से संबंधित लाए थे।कक्षा दूसरी के छात्रों के लिए देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानी विषय पर हिंदी काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की संगीत गायन प्रतियोगिता के लिए निर्णायकमंडल के रूप में विद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा कुलविंदर कौर और अंग्रेज़ी विभाग की अध्यापिका कमलप्रीत कौर भी शामिल थे। प्रतियोगिता को आंकना बहुत ही कठिन था।अंत में निर्णायकमंडल के द्वारा परिणाम घोषित किए गए जिसमें शेक्सपीयर सदन में कक्षा तीसरी से राव्या मरवाहा, कियाना सोनी और जागृति कक्षा चौथी से समायरा मिन्हास, आराध्या जगोटा और सनव सिंह जुनेजा कक्षा पांचवी से अराध्या चड्डा, अनाहिता नूर, जयांश जैन, सिद्धार्थ आदि छात्र प्रथम स्थान पर रहे। वर्डस्वर्थ सदन और डिकन्स सदन के छात्र दूसरे स्थान पर रहे। इस सुअवसर पर स्कूल की प्रबंधक कमेटी विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने विजेता छात्रों को बधाई दी और सभी छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

About admin

Check Also

सीटीआईएचएस में ड्राई नीडलिंग और कपिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. चिराग वर्मा ने विद्यार्थियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *