एच.एम.वी. में डॉ. गुरबक्श भंडाल का साहित्यक सेशन काआयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पोस्ट ग्रैजुएट पंजाबी विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के मार्गदर्शन में पंजाबी विभागाध्यक्षा डॉ. नवरूप की अध्यक्षता में साहित्यक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिरोमणि पंजाबी प्रवासी लेखक डॉ. गुरबक्श सिंह भंडाल छात्राओं से रूबरू हुए। डॉ. भंडाल पंजाबी साहित्य को 22 पुस्तके दे चुके हैं। इसके साथ ही वह क्वीनलैंड यूनिवर्सिटी ओहायो (अमरीका) में फिजिक्स के प्रोफैसर हैं। उन्होंने जीवन के गहरे अहसासों व चेतना से संबंधित स्वरचित कविताएं छात्राओं को सुनाईं। उन्होंने गांव से लेकर अमरीका तक तथा विद्यार्थी जीवन से लेकर प्रोफैसर बनने तक के सफर में आई मुश्किलों के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि असफलताओं से डरकर पीछे नहीं हटना चाहिए तथा अपनी कोशिशें जारी रखनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों के जवाब भी दिए। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कार्यकर्म के आयोजक टीम को बधाई दी और गुरबक्श भंडाल का संस्था में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी माँ बोली हमें हमारे अहसास से परिचित करवाती है। उन्होंने कहा की कविता मानवीय अहसास की परिचायक है। जो शब्द सीधे रूप से नहीं कहे जाते वह कविता के द्वारा बयान किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। पंजाबी विभागाध्यक्षा डॉ. नवरूप ने उनका स्वागत किया तथा छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच संचालन कुलजीत कौर ने किया। उन्होंने छात्राओं को पुस्तक सभ्याचार से जुडऩे की प्रेरणा दी। पंजाबी साहित्य सभा की इंचार्ज डॉ. वीना अरोड़ा ने डॉ. भंडाल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभाग के अध्यापक डॉ. मनदीप कौर, डॉ. संदीप कौर, पवनदीप कौर व अमनपाल कौर भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *