Friday , 15 May 2026

एच.एम.वी. ने रोकागार मैप के साथ जॉब प्लेसमेंट के लिए एमओयू साइन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय ने रोकागार मैप के साथ छात्रों की जॉब प्लेसमेंट के लिए एमओयू साइन किया है। यह एमओयू कालेज प्रांगण में ट्रेनिंग सैंटर खोलने के लिए किया गया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने रोकागार मैप के फाउंडर तथा सीईओ संजीव हरपाल का प्लांटर भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने बताया कि कालेज में ही स्किल कोर्स जैसे डिजिटल मार्केटिंग, वेबसाइट डिवेलपमेंट, डाटा एंट्री, पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट आदि चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रोकागार मैप का 300 से अधिक कंपनियों के साथ टाईअप है। इसलिए छात्रों को प्लेसमेंट पाना आसान हो जाएगा। कालेज एवं कालेज के बाहर भी छात्र इसके अंतर्गत ट्रेनिंग ले सकते हैं। कालेज का प्लेसमेंट सैल भी छात्राओं की प्लेसमेंट के लिए निरंतर कार्य करता रहता है। इस अवसर पर डीन इनोवेशन एवं रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा व सुपरिटेंडेंट एडमिन रवि मैनी भी उपस्थित थे।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन

राबिया कैले ने 93% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *