Friday , 15 May 2026

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने लाजपत नगर स्थित पार्क में किया पौधारोपण

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान कुलविंदर फुल्ल व रीजन चेयरमैन राकेश चावला की रहनुमाई में लाजपत नगर स्थित पार्क में 111 पौधे लगाकर दूसरा पौधारोपण प्रोजेक्ट किया। सीनियर सदस्य ऐली हंस राज मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर थे। सचिव पी के गर्ग ने मुख्य मेहमान व आए हुए क्लब सदस्यों का स्वागत किया। आपने अधिकारिक विजिट पर आऐ रीजन चेयरमैन राकेश चावला ने कहा पेड़ पौधे ही पर्यावरण की दिशा तय करते हैं।यही वजह है क्लब शहर में फलदार और छायादार वृक्ष के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का उपाय कर रहा है, पौधारोपण का अभियान चलाने के लिए फुल्ल साहब की सराहना की। कुलविंदर फुल्ल ने मुख्य मेहमान व सभी आए हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया और कहा कि यह तो बस शुरुआत है हम आगे भी ऐसे प्रोजेक्ट करते रहेंगे। इस मौके पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, पीआरओ मनोज कुमार, असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, जसलीन सेठी कौंसलर, गुरमीत सिंह चाचा चपे॓ड़ों वाला, ऐ के बहल, गुलजारी लाल गुप्ता, विजय शर्मा, जयदेव मल्होत्रा, विनोद कुमार कौल, गगनदीप, महेश सेठी व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन

राबिया कैले ने 93% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *