Breaking News

सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में नए सत्र का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का आयोजन कर किया गया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में नए सत्र 2024-25 की शुरुआत के उपलक्ष्य में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ आयोजित किया गया। जिसका मुख्य कारण कॉलेज स्टाफ एवं विद्यार्थियों को गुरु महराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करवाना था। पाठ के बाद महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शबद-कीर्तन का सिमरन किया गया। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में बैठकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु जी के चरणों में प्रार्थना करने के बाद सभी को प्रसाद बांटा गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सुनील कुमार ने नये छात्रों का अभिनंदन किया और उन्हें कॉलेज के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर मैडम अकवीर कौर, मैडम ममता, सुखवर्षा सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस मौके पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *