जालंधर (मक्कड़) :- उप मंडल मजिस्ट्रेट जालंधर 2 -कम- ए. आर. ओ 33 करतारपुर जालंधर बलबीर राज की तरफ से लोकसभा 2024 चुनाव में अच्छी तरह से ड्यूटी निभाने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र बांटे गए। इस मौके पर उप मंडल मजिस्ट्रेट बलबीर राज ने आए हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान होने वाले अपने अनुभव भी सांझे किए। उपमंडल मजिस्ट्रेट ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी ने अपनी ड्यूटी पुरी तन देही के साथ निभाई है।



इसलिए आप सब लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को उनके आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मौजूद हरकरम सिंह रंधावा ए. आर. ओ. 2-कम- तहसीलदार जालंधर 2, सेक्टर अफसर हरबंस लाल, नरेश सेठी, अमरजीत सिंह, अनिल कुमार, विपिन कुमार, साहिल वड़ैच, राम मिलन यादव, यशपाल शर्मा, संजीव जोशी, जगमोहन सिंह, गुरजंट सिंह, सुपरडेंट नवीन मेहता , नरेश कुमार, डॉ संजीव धवन, नवजोत मक्कड़, हरीश कुमार, गौतम कुमार, उमंग शर्मा, लविश दुबे, लखविंदर कुमार, विनय कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, देवदत्त, मंजीत पाल, संजीव पठानिया, मनीष ठाकुर, विवेक कुमार, चंद्रकांत शर्मा, करण जोशी, आदि कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र बांटे गए।
Jiwanjot Savera