ए.पी.जे स्कूल जालंधर के छात्र ने तैराकी चैंपियनशिप में मचाई धूम

जालंधर (अरोड़ा) :- ए.पी.जे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर की कर्मनिष्ठ, प्रतिभावान सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक और कुशल नेतृत्व और आशीर्वाद के साथ कक्षा 9वीं के छात्र गुरवीर सिंह मान ने जालंधर जिला तैराकी चैंपियनशिप में भाग लिया, जो 16 जुलाई 2024 को स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में आयोजित हुई। गुरवीर सिंह ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जीतकर अपने स्कूल तथा परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने निम्नलिखित पदक जीते:

  1. 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक
  2. 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक
  3. 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक
  4. 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक

इसके अलावा, गुरवीर सिंह मान ने पंजाब राज्य तैराकी चैंपियनशिप में भी भाग लिया, जो 20 से 21 जुलाई 2024 को पीएयू, लुधियाना में आयोजित हुई। उन्होंने कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में राज्य के अनेक प्रतिभाशाली छात्रों ने हिस्सा लिया था, लेकिन गुरवीर सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को पीछे छोड़ दिया तथा निम्नलिखित पदक जीते:

  1. 4×100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक
  2. 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक
  3. 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक
  4. 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक
    स्कूल की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें गुरवीर सिंह पर गर्व है क्योंकि उसने स्कूल का नाम तो ऊंँचा किया ही है इसके साथ ही वह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गया है। उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि अगर सच्चे दिल से मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। यह उपलब्धि केवल गुरवीर सिंह मान की नहीं बल्कि पूरे ए.पी.जे स्कूल की है जो यह दिखाती है कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। गुरवीर सिंह मान की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर स्कूल और उनके परिवार को गर्व है।

About admin

Check Also

भाजपा जालंधर की संगठनात्मक बैठक आयोजित, राकेश गुप्ता को बूथ मैनेजमेंट सेल का कन्वीनर नियुक्त किया

मंडल प्रधानों एवं विधानसभा प्रभारियों के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *