जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सीए इंटर परीक्षा मई 2024 पास करके कालेज का नाम रोशन किया है। बी.कॉम की छात्राओं गुरलीन कौर, रिधिमा मल्होत्रा, खुशी व अर्पिता जैन ने सीए इंटर ग्रुप ढ्ढढ्ढ तथा धृति मल्हन ने सीए इंटर ग्रुप ढ्ढ की परीक्षा पास की है। एम.कॉम सेमेस्टर-2 की छात्रा हर्षदीप कौर ने भी सीए इंटर ग्रुप ढ्ढ पास किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं, विभागाध्यक्षा मीनू कोहली, एचएमवी कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन हब के इंचार्ज बीनू गुप्ता, सीए फाउंडेशन कोचिंग क्लासेस की इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना को बधाई दी।
Check Also
तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है
पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …
Jiwanjot Savera