जालंधर (अरोड़ा) – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए फूड फार हंगर के तहत प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में सिविल अस्पताल के मरीजों को सुबह फल बिस्कुट, दूध,दलिया वितरित किया व नाश्ता करवाया। यह प्रोजेक्ट ऐली संजीव गंभीर के सहयोग से लगाया गया । केवल शर्मा ने बताया की समर्पण क्लब प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में हम पौधारोपण , जरूरतमंद छात्राओं को साईकिल भेंट करना, दीन दुखियों की मदद करते हुए समाज और मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं। इस मौके पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, सचिव पी के गर्ग,पूर्व प्रधान संजीव गंभीर, प्रधान केवल शर्मा ,ऐ के बहल, गुलजारी लाल गुप्ता,वाई पी कक्कड़,अविनाश शर्मा,तरविन्दर सोई, मल्होत्रा जी व अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera