Friday , 15 May 2026

जालंधर वेस्ट में भाजपा ने लगाई अकाली दल में सेंध

इस बार भाजपा का विधायक अगला मेयर बना पंजाब मे सरकार बनायेंगे-सुनील जाखड़

जालंधर (अरोड़ा) – जालंधर वेस्ट में भाजपा नेता शीतल अंगूराल ने अकाली दल में सेंध लगाते हुए उनके दर्जनों अकाली कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करवाया। शीतल अंगूराल द्वारा अकाली दल के सीनियर मीत प्रधान ज्ञान सिंह, मीत प्रधान महेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह बब्बू सीनियर मीत प्रधान दोआबा जोन, आकाश राठौर,हरमीत सिंह, सुखदेव सिंह, सनी राठौर, विक्रम सिंह बाबा, परमजीत सिंह, गुरविंदर सिंह पम्मा, सुखदेव सिंह को उनके साथियों सहित पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ से उनके गले में पार्टी का पटका पहना कर भाजपा में शामिल करवाया। इन सभी का पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने स्वागत किया और कहा कि उनके आने से जालंधर वेस्ट में भाजपा और मजबूत होगी। सुनील जाखड़ जालंधर वेस्ट में हो रहे उपचुनाव के लिए खोले जा रहे जिला कार्यालय का उद्घाटन करने आए हुए थे। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं चुनाव में जी जान से जुट जाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर वेस्ट की सीट जीतकर पंजाब में आने वाली अगली भाजपा सरकार की नींव रखेगी और इस बार जालंधर का अगला मेयर भी भाजपा का ही होगा।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन

राबिया कैले ने 93% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *