Breaking News

दोआबा कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- दोआबा कालेज में आर्ट ऑफ लिविंग के संयोग से स्वयं और समाज के लिए योगथीम पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ध्रुव मित्तल-कोषाध्यक्ष, दोआबा कालेज मैनेजिंग कमेटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जबकि डॉ. सतपाल गुप्ता-मैंबर कालेज प्रबन्धकीय समिति, डॉ. पियूश सूद (नैशनल आई हॉस्पिटल), डॉ. मंजुला सिंघल (एम.एम. हॉस्पिटल), डॉ. मंजू (दोआबा डैन्टल हॉस्पिटल), डॉ. सौरव अग्रवाल (श्री देवी तालाब चैरिटेबल हॉस्पिटल), विजय कुमार और प्रितपाल सिंह (ऑर्ट ऑफ लिविंग) और रोहित शर्मा (हॉक राईडर्स) गैस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, डॉ. ओमिन्द्रर जोहल, प्रो. सुखविन्द्र सिंह, डॉ. सुरेश मागो, प्राध्यापकों, 500 विद्यार्थियों और जालन्धर के निवासियों ने किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने कहा कि योग मानव शरीर को संपूर्ण तरीके से तंदरूस्त रखने का सबसे बढ़िया व्यायाम है जिसे हम किसी भी समय कहीं पर भी कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही योग व्यायाम पद्दत्ति देश में प्रचलित रही है तथा नयी पीढ़ी को इसे अपना कर अपने आप को पूर्णता से तंदरूस्त रखने का सार्थक प्रयत्न करना चाहिए। डॉ. भण्डारी ने कहा कि आज के दिन दोआबा कालेज ने समाज के सभी वर्गो- डॉक्टरों, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों के माता-पिता और शहर के निवासियों को योग के इस महायज्ञ में हिस्सा लेने के लिए बाखूबी प्रेरित किया जो कि बड़े ही हर्ष की बात है। राजेश प्रेमी ने भजन प्रस्तुत कर समारोह का शुभारम्भ किया। ऑर्ट ऑफ लिविंग के प्राध्यापकों विजय कुमार ने विभिन्न योग आसनों-भुजंगासन, नौकासन, ताड़ आसन, सूर्य नमस्कार, पदासन, नाड़ी सोधन क्रिया व मैडीटेशन उपस्थिति को करवाया। इस मौके पर कालेज के एनसीसी, एनएसएस, हैल्थ एवं वेलबिंग कमेटी, स्टूडैंट कांउसिल व स्पोर्ट्स के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। डॉ. शिविका दाता ने मंच संचालन बाखूबी किया। डॉ. सुरेश मागो ने उपस्थिति का धन्यवाद किया।

About admin

Check Also

भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर अंतिम लीग मैच जीता; राउंड रॉबिन पूल में शीर्ष पर रही भारतीय टीम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और महान डच खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवलैंडर ने दोनों टीमों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *