Friday , 15 May 2026

जालंधर पश्चिमी उप चुनाव के लिए आज 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाख़िल किए

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर पश्चिमी विधान सभा हलके के उप चुनाव के लिए आज 6 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी ने दाख़िल करवाए। ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर शीतल अंगुराल, शिरोमणि अकाली दल ( अमृतसर) के उम्मीदवार के तौर पर सरबजीत सिंह, बसपा के उम्मीदवार के तौर पर बिंदर कुमार, राष्ट्रीय एकता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर इकबाल चंद ने नामांकन पत्र दाख़िल करवाए।

इसके इलावा आज़ाद उम्मीदवारों के तौर पर अजय कुमार भक्त, नीटू ने नामांकन पत्र दाख़िल करवाए गए। इससे पहले तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए जिस के साथ अब तक 9 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पेपर जमा करवा दिए गए है। इसके इलावा अंजू अंगुराल ने भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाख़िल किया है। उन्होंने बताया कि कल 21 जून नामांकन पत्र दाख़िल करवाने की आखिरी तारीख़ है।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणामों में ग्रुप का नाम किया रोशन

राबिया कैले ने 93% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया जालंधर (अजय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *