के.एम.वी. कैंपस में चंद्रमोहन, प्रधान,आर्य शिक्षा मंडल ने एच.डी.एफ.सी. बैंक की नई ब्रांच का किया उद्घाटन

जालंधर (अजय) – भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर कैंपस में छात्राओं तथा स्टाफ सदस्यों की वित्तीय पहुंच की सुविधा को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम लेते हुए एच.डी.एफ.सी. बैंक की एक नई ब्रांच का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में चंद्रमोहन, अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल, ध्रुव मित्तल, कोषाध्यक्ष, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी और प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी उपस्थित हुए। परिसर के केंद्र नई स्थापित ब्रांच को के.एम.वी. कम्युनिटी को 24/7 बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस पहल का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं तक आसान पहुंच की सुविधा प्रदान करना, परिसर से बाहर जाने की ज़रूरत को कम करना और छात्राओं और स्टाफ सदस्यों की समग्र सुरक्षा और सुविधा में योगदान देना है। प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि इस ब्रांच की स्थापना समूह के.एम.वी. परिवार को व्यापक सहायता सेवाएं प्रदान करने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमारी छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को उनके बेहद नज़दीक ज़रूरी स्रोत प्रदान करके उनके लिए परिसर के अनुभव को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *