जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की रग्बी टीम ने 8वीं पंजाब स्टेट सीनियर विमेन रग्बी चैंपियनशिप 2024 में से सिल्वर मेडल हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में आयोजित हुई इस चैंपियनशिप में कन्या महा विद्यालय की टीम की खिलाड़ी छात्राओं शगुन ठाकुर, दिव्या पटेल, मनप्रीत कौर, हर्षिता, अमरजीत कौर, पूजा, गीता, आशा, निशा, शिवानी एवं शिफा ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खेल के प्रति अपनी लगन एवं समर्पण को बाखूबी प्रदर्शित किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा विभिन्न खेलो में शानदार प्रदर्शन के लिए सदा खिलाड़ी छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाता रहता है. इसके अलावा उन्हें यह भी बताया कि संस्था के द्वारा हर वह सुविधा प्रदान की जाती है जिसके बल पर वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए ना केवल अपनी पहचान कायम कर सकें बल्कि विद्यालय के नाम को भी और गौरवान्वित करने के सक्षम बन सकें. इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए फिज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह तथा मैडम मनप्रीत के साथ-साथ कोच श्री सुनील कुमार के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।
Check Also
एलायंस क्लब जालंधर दृष्टि के प्रथम मेगा मेडिकल कैंप में 250 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
जालंधर (अरोड़ा) :- आज एसोसिएशन आफ़ एलायंस क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 126-उत्तर, के अन्तर्गत एलायंस क्लब …
Jiwanjot Savera