सेंट सोल्जर नर्सिंग इंस्टिट्यूट जालंधर ने विश्व रक्तदाता दिवस मनाया

आपका रक्त दूसरों की जान बचा सकता है: अनिल चोपड़ा/संगीता चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर नर्सिंग इंस्टिट्यूट ने प्रिंसिपल नीरज सेठी और सभी स्टाफ सदस्यों की देख रेख में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया। यह दिवस लोगों की जान बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मानव रक्त के बारे में जागरूकता पैदा करना था। इस मौके छात्रों और शिक्षकों ने रक्तदाताओं पर गहन चर्चा की और रक्तदाताओं को सलाम किया और समय पर रक्तदान करने का संदेश दिया। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज की इस पहल पर छात्रों को इन सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उन्हें रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया और कहा की आपका रक्त दूसरों की जान बचा सकता है।

Check Also

बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन मे स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती की पावन जयंती पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर की आर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *