डीएवीकॉलेज जालन्धर में विश्व वातावरण दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालन्धर की‌ एन.एस.एस. इकाई, रेड रिबन क्लब और‌ एन.सी.सी. यूनिट  ने संयुक्त रूप से‌‌ प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के दिशानिर्देश में ‘विश्व‌ पर्यावरण दिवस’ मनाया। इस‌ अवसर पर कॉलेज प्रांगण में नीम‌ के पौधों का स्वयं प्राचार्य की ओर से रोपण करके पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को‌ आगे बढ़ाने के‌ लिए प्रत्येक को प्रेरित किया गया। उन्होंने वर्तमान समय में पर्यावरण की शुद्धता, संभाल और‌ पर्यावरण संबंधी जागरूकता लाने के लिए प्रत्येक मनुष्य को‌ आगे आकर कार्य करने पर बल दिया।

एन.एस.एस. यूनिट, रेड रिबन क्लब और‌ एन.सी.सी. के‌ संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित इस दिवस पर‌ ‘पौधारोपण’ की‌ मुहिम के लिए प्राचार्य की‌ ओर‌ से‌ समन्वयक डॉ साहिब सिंह‌ और कार्यक्रम अधिकारियों की श्लाघा की गई। एन.एस.एस. समन्वयक की ओर से कार्यक्रम अधिकारियों,एन.सी.सी. सीटीओज, स्वयंसेवकों और‌ कैडेट्स का‌ धन्यवाद किया गया। इस‌ अवसर पर‌ एन.सी.सी. सीटीओ डॉ सुनील ठाकुर (आर्मी विंग) और‌ प्रो राहुल सेखड़ी (एयर विंग), एन.एस.एस. के‌ प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. विवेक शर्मा और डॉ गुरजीत कौर ने‌ भी‌ पर्यावरण की सुरक्षा, संभाल और‌ जागरूकता पर‌ स्वयंसेवकों और‌ कैडेट्स के‌ सम्मुख संक्षेप में अपने विचार रखे। इस‌ कार्यक्रम में डॉ वरुण वशिष्ठ और डॉ सुमित जलोटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *