केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाला

वैश्विक निर्यात में वस्त्र उद्योग की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण : सिंह
वस्त्र उद्योग में रोजगार की अपार संभावनाएं: सिंह

दिल्ली (ब्यूरो) :- केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज यहां आधिकारिक रूप से वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। पूर्व केन्द्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने सिंह को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा उपस्थित थे। सिंह के कार्यभार संभालने के अवसर पर वस्त्र मंत्रालय में सचिव रचना शाह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने पदभार ग्रहण करने पर कहा, ‘वस्त्र क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर हैं। वैश्विक निर्यात के मामले में भी वस्त्र उद्योग की बड़ी हिस्सेदारी है। सिंह ने कहा कि वस्त्र उद्योग भी किसानों से जुड़ा हुआ है और उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रयास किए जाएंगे।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *